Tuesday 4 November 2014

Good Health Tips

मौसमी फल हमेशा शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। विशेष मौसम में मिलने वाले फल उस मौसम में होने वाली बीमारियों से शरीर की रक्षा भी करते हैं। हरे, लाल, गुलाबी छिलके वाला सिंघाड़े का फल सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें आयोडीन की प्रचुरता होती है और यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी सही रखता है।
1. सिंघाड़ा खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या में आराम मिलता है। यह शरीर में पानी के संतुलन को सही रखता है।
2. सिंघाडे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और अन्य पोषक तत्वों जैसे आयोडीन, आयरन की अधिकता होती है जिस वजह से यह वजन को नियंत्रित रखनेे का काम भी करता है।
3. सिंघाड़े में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हंै जिनमें साइट्रिक एसिड, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए और सी, प्रोटीन जो हमें स्वस्थ रखने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं।
4. सिंघाड़े में पॉलीफिनॉलिक और फ्लेवेनॉइड एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-ऑक्सीडेट्स के गुण होते हैं जो बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं।
5. सिंघाड़ा पीलिया रोगी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका जूसपीने से शरीर में मौजूद जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं।
8860001023, 1800-1800-365

No comments:

Post a Comment